12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्शन में महिला अफसर, खाद की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित, चार नमूने लिए, कई दुकानदार शटर गिराकर भागे

कृषि विभाग ने मीरगंज तहसील क्षेत्र में खाद और बीज की 11 दुकानों पर छापा मारा। जांच के दौरान ओवररेटिंग, अधूरे दस्तावेज और दुकान बंद कर भागने जैसी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं, चार दुकानों से खाद और बीज के नमूने लिए गए

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। कृषि विभाग ने मीरगंज तहसील क्षेत्र में खाद और बीज की 11 दुकानों पर छापा मारा। जांच के दौरान ओवररेटिंग, अधूरे दस्तावेज और दुकान बंद कर भागने जैसी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं, चार दुकानों से खाद और बीज के नमूने लिए गए। छापेमारी के दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई, और कई दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए।

अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप

जिला कृषि अधिकारी रितुषा तिवारी के नेतृत्व में यह छापेमारी गांव हुरहुरी, धनेटा, मिर्जापुर और शाही में की गई। टीम ने दुकानों में खाद का स्टॉक, बोरियों की गुणवत्ता और बिक्री दरों की जांच की। इस दौरान चार दुकानों से खाद और बीज के सैंपल भरकर लैब टेस्ट के लिए भेजे गए।

इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित

छापेमारी के दौरान कुछ दुकानदार शटर गिराकर भाग गए, जबकि कुछ के पास आवश्यक दस्तावेज अधूरे मिले। इस पर गांव हुरहुरी की गंगवार कृषि सेवा केंद्र, श्री खाटूश्याम फर्टिलाइजर, ओम पेस्टिसाइड एंड फर्टिलाइजर, जयशिव बीज भंडार और बालाजी खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा, मिर्जापुर के एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप और रजा कृषि सेवा केंद्र पर भी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते इनके लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

जिला कृषि अधिकारी रितुषा तिवारी ने बताया कि जिले में खाद और बीज की ओवररेटिंग और कालाबाजारी को रोकने के लिए टीमें अलर्ट मोड में हैं। अगर कोई भी विक्रेता मानकों के विपरीत भंडारण या अवैध बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है, और अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग