1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोलकाता में मिला ‘परमहंस’ सम्मान

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी भी मौजूद थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Finance Minister Rajesh Agarwal gets Paramahansa award

वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोलकाता में मिला ‘परमहंस’ सम्मान

बरेली। प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री और बरेली कैंट से विधायक राजेश अग्रवाल को मंगलवार को कोलकाता में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दौरान ‘परमहंस’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी भी मौजूद थे। इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ ही कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ब्राह्मण सम्मान सत्संग पत्रिका के अति प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले वित्त मंत्री, राजेश अग्रवाल उत्तर प्रदेश के पहले राजनेता है।

स्वामी विश्व देवानंद जी महाराज की स्मृति में ‘परमहंस सम्मान’ से उन लोगों को अलंकृत किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं
इसके पहले सोमवार को कोलकाता पहुंचने पर वित्त मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल स्वामी परमात्मानंद जी महाराज महामंडलेश्वर, महानिर्वाणी अखाड़ा के मठ व मंदिर पंहुचे, जहां स्वामी जी द्वारा उनका फूल माला व अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। मां काली की आरती पूजन व अन्य कार्यक्रम किये गये।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग