10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्थिक तंगी और शराब की लत ने ली जान, शादी समारोह में आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

बिथरी चैनपुर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर पैंट से बने फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक का शव गांव के बाहर खेत में एक पेड़ पर पैंट से बने फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान फरीदपुर के सिमराबोरीपुर निवासी 40 वर्षीय राकेश पुत्र बच्चू लाल के रूप में हुई है। युवक अपनी ससुराल बिथरी चैनपुर के गांव बिहारीपुर विवाह समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

शराब की लत ने छीन लिया मानसिक संतुलन

परिजनों के अनुसार मृतक राकेश अत्यधिक शराब पीने का आदी था। उसने शराब के कारण अपनी अधिकांश संपत्ति बेच दी थी और आर्थिक रूप से पूरी तरह से टूट चुका था। कुछ समय पूर्व ही उसने अपनी बेटी की शादी भी की थी। परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी के बाद से वह और ज्यादा तनाव में था और बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा था।

जांच में जुटी पुलिस, सुसाइड नोट नहीं मिला

बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की स्थिति, परिजनों के बयान लिए गए हैं, फिलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग