
आग लगने से बिल्डिंग में भरा धुआं।
बरेली। चटक धूप में बरेली का पारा 44 डिग्री से भी पार पहुंच गया है। इसकी वजह से बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में लगे ऐसी फेल हो रहे हैं। जंक्शन पर आर्मी के एमसीओ का आउटडोर यूनिट फट गया। उसमें आग लग गई। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उसने आग पर काबू कर लिया।
एसी की आउटडोर यूनिट में लगी आग
आग की घटना गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे की है। जंक्शन स्थित एमसीओ की छत पर एसी की आउटडोर यूनिट में आग लगने के बाद एक के बाद एक दो तेज धमाके हुए। लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। एमसीओ की छत पर लगी फाइबर की शीट तेजी से जलने लगी। सूचना मिलने के बाद सेना के 42 सप्लाई डिपो से अग्निशमन वाहन पहुंचा इसके बाद आग को बड़ी मुश्किल से बझाया गया।
जंक्शन पर बिजली की आपूर्ति लगभग आधा घंटा रखनी पड़ी बंद
इसके चलते जंक्शन पर बिजली की आपूर्ति लगभग आधा घंटा के लिए बंद रखनी पड़ी। रेलवे के बिजली विभाग और आरपीएफ का स्टाफ मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से आग लगी। फिलहाल रेल और एमसीओ के अधिकारी मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।
Updated on:
30 May 2024 02:35 pm
Published on:
30 May 2024 01:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
