1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में ढाबा पर फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, एक को लगी गोली

थाना फतेहगंज पश्चिमी में ढाबा पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अर्जुन उर्फ युवराज सिंह समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

less than 1 minute read
Google source verification

अर्जुन के तीन साथी(फोटो)

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी में ढाबा पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अर्जुन उर्फ युवराज सिंह समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अर्जुन के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ये था मामला
दस जुलाई को करीब शाम को चार बजे सौरभ गंगवार पुत्र महेंद्रपाल खाना खाने के लिए पश्चिमी हाईवे स्थित कृष्णा ढाबा आया हुआ था। इसी दौरान अर्जुन भी अपने साथियों के साथ ढाबा पर आ गया। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अर्जुन ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में सौरभ बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी अपने साथियों संग वहां से भाग चुका था, लेकिन पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई। जैसे ही अर्जुन अपने साथियों संग वापस लौटकर ग्राम कुरतरा होते हुए सतुईया खास की तरफ पहुंचा, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अर्जुन के पैर में लग गई। अर्जुन समेत विनय कश्यप, रौनक कुमार, दीपक गंगवार समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दो साथी उसके भागने में सफल रहे। साथ ही आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और स्कार्पियों गाड़ी आदि बरामद की है।

Story Loader