
बरेली। फरीदपुर के घारमपुर गाँव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपी के पुत्र की भी पिटाई कर दी जिससे वो भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाँव में फायरिंग की सूचना पर देर रात एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रास्ते का था विवाद
गाँव के नन्हे खान और दौलत के खान के बीच रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार शाम भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद बात इतनी बढ़ी कि फायरिंग हो गई। फायरिंग की इस घटना में नन्हे खान और उनके छोटे भाई की पत्नी अफसरी घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर नन्हे खान की मौत हो गई। जब नन्हे खान के बेटों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने दौलत खान के बेटे मोहब्बत खान को घेर कर हमला कर दिया जिससे वो भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहुंचे एसएसपी
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय अन्य अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि रास्ते के विवाद में फायरिंग हुई थी जिसमे एक की मौत हुई है और एक महिला घायल है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Published on:
19 Nov 2019 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
