24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Dr. Dinesh Johri Passes Away: डॉक्टर दिनेश जौहरी लगातार बरेली विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके थे। साल 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Former Health Minister Dr. Dinesh Johri passes away at 80

Dr. Dinesh Johri Passes Away: यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी का आज यानी शुक्रवार को निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे डॉक्टर दिनेश जौहरी का उपचार चल रहा था। उनके निधन पर भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

डॉक्टर दिनेश जौहरी लगातार बरेली विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके थे। साल 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। नके बेटे राहुल जौहरी BCCI और डिस्कवरी में बड़े पद पर रहे हैं।

उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। वह बरेली शहर में प्रेम नगर स्थित अपने आवास में रह रहे थे। आपको बता दें कि वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सबसे करीबी और भरोसे के नेता माने जाते थे।