3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर गौ रक्षा दल ने किया हंगामा, आन्दोलन की चेतावनी

भोजीपुरा में लगातार पशु तस्कर गौवंशीय पशुओं का वध कर रहे हैं। नैनीताल हाईवे पर बसुधरन ढाल के पास गुरुवार को गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना गौ रक्षा दल के लोगों को दी। जिस पर हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये। वहां जमकर हंगामा किया गया।

2 min read
Google source verification

बरेली। भोजीपुरा में लगातार पशु तस्कर गौवंशीय पशुओं का वध कर रहे हैं। नैनीताल हाईवे पर बसुधरन ढाल के पास गुरुवार को गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना गौ रक्षा दल के लोगों को दी। जिस पर हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये। वहां जमकर हंगामा किया गया। बृजवासी गौ रक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष ढाकन लाल गंगवार ने सूचना बरेली पुलिस के एक्स हैंडल पर दी । इसके बाद एसओ भोजीपुरा राम रतन सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

भोजीपुरा में लगातार काटे जा रहे हैं गौवंशीय पशुओं का वध

बुधवार को मेमौर गौटिया में गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। गुरुवार को बसुधरन ढाल के पास रामपाल पूर्व प्रधान पति के गन्ने के पास खन्ती में गौवंशीय अवशेष मिले। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर अवशेषों को दफन कराया। एसओ भोजीपुरा रामरतन सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमों को लगाया गया है।

गौवंशीय पशुओं के वध से हिन्दू संगठनों में आक्रोश

अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश कुमार गंगवार ने कहा पवित्र सावन के आखिरी सोमवार व रक्षाबंधन के मौके पर खजूरिया मजार पर ऐसी घिनौनी हरकत की गई। बुद्धवार को मेमौर गौटिया में गौ वंशीय अवशेष मिले थे। तीसरी घटना बसुधरन ढाल के पास हाईवे रोड़ किनारे खन्ती में हुई। बृजवासी गौ रक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ढाकन लाल गंगवार ने सीएम और डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है। विश्व हिन्दु परिषद से सोनू मोदी , हिन्दु गौ रक्षा दल के जिला प्रभारी रविन्द्र पटेल, तहसील अध्यक्ष रजत पन्डित , ब्लाक मन्त्री दिलीप सिंह , राष्ट्रीय बजरंग दल से विवेक गंगवार, आशीष गंगवार , वीरेन्द्र गंगवार, सचिन कुमार , वृजवासी गौ रक्षा सेना से सन्तोष गंगवार , प्रेम किशोर , इन्द्र जीत गंगवार थे।

Story Loader