5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: सांड़ से टकराकर दो कारें पलटीं, पांच महिलाएं घायल, मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार के लिए बनाए गए गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी पोल खुल गई। दातागंज क्षेत्र में डहरपुर गांव के पास एक सांड़ के अचानक एक्सप्रेसवे पर आ जाने से भीषण हादसा हो गया। कार सांड़ से टकराकर पलट गई।

2 min read
Google source verification

बदायूं। तेज रफ्तार के लिए बनाए गए गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी पोल खुल गई। दातागंज क्षेत्र में डहरपुर गांव के पास एक सांड़ के अचानक एक्सप्रेसवे पर आ जाने से भीषण हादसा हो गया। कार सांड़ से टकराकर पलट गई। अभी लोग संभल भी नहीं पाए थे कि कुछ ही दूरी पर दूसरी कार टायर फटने से पलट गई। दोनों हादसों में पांच महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।

पहला हादसा टोल प्लाजा-207 के पास हुआ। प्रयागराज निवासी दीपक श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ मेरठ से लौट रहे थे। उनकी कार तेज रफ्तार में थी कि अचानक एक सांड़ सामने आ गया। चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई फीट तक घिसटते हुए पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में रेशू श्रीवास्तव (45), आराधना श्रीवास्तव (20) और आराध्या श्रीवास्तव (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

कुछ ही दूरी पर दूसरा हादसा, टायर फटते ही पलटी कार

पहले हादसे के कुछ ही देर बाद पीछे से आ रही एक दूसरी कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई। बस्ती से हरिद्वार जा रहे उपाध्याय परिवार की कार का अचानक टायर फट गया। चालक ने ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में नीलम उपाध्याय और श्रेया उपाध्याय घायल हो गईं। दोनों को भी तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लगातार हुए इन दो हादसों ने गंगा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे किनारे लगी फेंसिंग कई जगह टूटी और अधूरी है, जिससे छुट्टा मवेशी आसानी से अंदर घुस जाते हैं। तेज रफ्तार वाले इस मार्ग पर यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है।

लोगों की मांग, तुरंत दुरुस्त हो सुरक्षा

ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि फेंसिंग की तत्काल मरम्मत कर उसे मजबूत किया जाए, संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाए जाएं और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। पूरे बदायूं जिले में छुट्टा मवेशियों की समस्या विकराल हो चुकी है, जिसका असर अब एक्सप्रेसवे जैसे हाई-स्पीड कॉरिडोर पर भी दिखने लगा है। सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि डहरपुर टोल प्लाजा के पास एक कार छुट्टा मवेशी से टकराकर पलट गई, जबकि दूसरी कार का टायर फटने से हादसा हुआ। घायलों को सीएचसी दातागंज में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी रही और एक्सप्रेसवे पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग