4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईश्वर ही है जीव का सच्चा साथी : कथा व्यास पंडित बृजेश

बरेली। बदायूं श्री रघुनाथ मंदिर (पंजाबी मंदिर) में सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में नव दिवसीय प्रवचन का आयोजित किया गया। प्रथम दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने कहा कि ईश्वर ही जीव का सच्चा साथी है। आप भगवान को अपना साथी बना ले जो लोक में ही नहीं परलोक में भी साथ देते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
brijesh_pthk.jpeg

संसार का कोई भी व्यक्ति सदैव हमारा साथ नहीं दे सकता

पंडित बृजेश ने कहा कि संसार का कोई भी व्यक्ति सदैव हमारा साथ नहीं दे सकता। साथी भी साथ देंगे तो केवल श्मशान तक, पत्नी भी साथ देगी तो केवल मकान तक, लड़का भी साथ देगा तो केवल अग्नि दान तक, इसके तो आगे भजन ही है साथी हरि के भजन बिन अकेला रहेगा। आजकल अकेलापन लोगों को खाए जा रहा है। वृद्ध लोग परेशान है कहते हैं सब कुछ है पुत्र है पौत्र है नौकर चाकर है बात अनुकूलित कक्ष भी है। सब कुछ है पर हम अकेले हैं और इस अकेलेपन को मिटाने का कोई उपाय भी नहीं है। क्योंकि यह हमारा स्वभाव है स्वभाव का अर्थ है जिसे मिटाया न जा सके।

आज तक जिसको भी प्रभु मिले हैं अकेले में ही मिले है

आप भगवान को अपना साथी बना ले जो लोक में ही नहीं परलोक में भी साथ देते हैं। वहीं जीव के सच्चे साथी हैं। अकेलेपन को अपना सौभाग्य माने भगवान ने कृपा की है यह अकेलेपन की लहर ही आपको परमात्मा तक ले जाएगी। यह अकेलेपन के रथ पर बैठकर ही आप अपने प्रभु को प्राप्त कर सकेंगे। आज तक जिसको भी प्रभु मिले हैं अकेले में ही मिले हैं। इसलिए अकेलेपन को अवसाद न बनाएं बरन भगवान को साथी बनाकर भक्ति का स्वाद ले। आपका जीवन धन्य हो जाएगा। कथा के प्रारंभ में कथा व्यास का स्वागत पंडित मनमोहन झा ने किया। कथा में देवेंद्र चड्ढा, ओम प्रकाश कोचर, अशोक नारंग, हेमंत दुआ आदि मौजूद रहे।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग