
बरेली। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है। 18 अप्रैल से आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार 04008/04007 समर स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से और 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को जोगबनी से चलाई जाएगी। कुल 12 फेरों में यह ट्रेन यात्रियों को सफर की सुविधा देगी।
आनंद विहार से सुबह 08:30 बजे चलने वाली यह ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद होते हुए दोपहर 13:02 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार होते हुए जोगबनी तक जाएगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। जोगबनी से वापसी में यह ट्रेन शाम 18:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 20:30 बजे बरेली पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक संख्या में यात्रियों को सीट मिल सकेगी।
रेलवे ने संचालन में बदलाव करते हुए तीन महीने तक नौ ट्रेनों को लुधियाना स्टेशन की जगह ढंडारी कलां स्टेशन तक चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट, 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा, 14616 अमृतसर-लालकुआं, 12204 अमृतसर-सहरसा समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं, जिनका संचालन सितंबर तक प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और रूट जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। गर्मी में भीड़ के चलते रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था कर रहा है।
Published on:
17 Apr 2026 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
