20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती कार बनी आग का गोला, 11 लोगों ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर मचा हड़कंप

बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार में दौड़ रही एक ईको सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार 11 लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार में दौड़ रही एक ईको सीएनजी कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार 11 लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि पूरी कार जलकर राख हो गई और उसमें रखा करीब 80 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान भी खाक हो गया।

हरियाणा से लौट रहे थे मजदूर, रास्ते में भड़की आग

जानकारी के अनुसार, बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगाई कान्तान निवासी 10 लोग हरियाणा से मजदूरी कर एक ही ईको कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही कार बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव घटपुरी के पास पहुंची, तभी अचानक वाहन के पिछले हिस्से से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। कार सवार लोगों ने घबराने के बजाय तुरंत सूझबूझ दिखाई और गाड़ी रोककर सभी को बाहर निकाल लिया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दमकल ने बुझाई आग, तब तक राख हो चुकी थी कार

सूचना मिलते ही थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर आग का पता कुछ सेकेंड देर से चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान जा सकती थी। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग