12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों के सब्र का इम्तिहान खत्म, बरेली से कानपुर के लिए जल्द दौड़ेगी नियमित ट्रेन

लंबे समय से बरेली से कानपुर सेंट्रल के लिए सीधी और नियमित ट्रेन की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है और उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक इस रूट पर नई नियमित गाड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा।

2 min read
Google source verification

बरेली। लंबे समय से बरेली से कानपुर सेंट्रल के लिए सीधी और नियमित ट्रेन की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है और उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक इस रूट पर नई नियमित गाड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल बरेली से कानपुर के बीच ट्रेनों की संख्या बेहद कम है। इस रूट पर केवल एक साप्ताहिक और एक द्विसाप्ताहिक ट्रेन ही उपलब्ध है। इनमें भी एक ट्रेन इन दिनों डायवर्ट होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कानपुर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है, जहां बरेली और आसपास के जिलों के व्यापारियों का बड़ा जुड़ाव है। बावजूद इसके सीधी ट्रेन सेवा का अभाव लंबे समय से यात्रियों के लिए परेशानी बना हुआ है। मौजूदा समय में 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (मंगलवार), 22445 कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस (सोमवार) और 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (बुधवार व शुक्रवार) ही प्रमुख विकल्प हैं।

मेगा ब्लॉक से और बढ़ी दिक्कत

कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस को फिलहाल बरेली होकर नहीं चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। यह मुद्दा रेलवे यात्री सलाहकार समिति में भी उठाया जा चुका है। वहीं रेलवे अब इस समस्या के समाधान के लिए नई ट्रेन चलाने की दिशा में सक्रिय हो गया है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा के मुताबिक पीलीभीत, मैलानी और बरेली होकर नई गाड़ी के संचालन पर विचार किया जा रहा है, जिससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

दक्षिण भारत जाने वालों में भी बढ़ा रुझान

बरेली होकर चलने वाली लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन को भी यात्रियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शनिवार को 05074 ट्रेन में इज्जतनगर, बरेली सिटी और बरेली जंक्शन से कुल 377 टिकट बुक हुए। जिसमें इज्जतनगर 255, बरेली सिटी 46, बरेली जंक्शन 76, बदायूं 115 और कासगंज में 22 टिकट बुक हुए। इसके अलावा लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन सप्ताह में एक-एक दिन संचालित हो रही है, लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे इसे नियमित करने की तैयारी में जुट गया है। बरेली से बंगलूरू के लिए हवाई सेवा भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। 16 अप्रैल को 400 से अधिक यात्रियों ने इस रूट पर हवाई यात्रा की, जो बढ़ती मांग का संकेत है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग