2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हुई थी हिस्ट्रीशीटर बाबू खां की हत्या, आरोपी एहसान गिरफ्तार, जाने

भोजीपुरा क्षेत्र के रम्पुरा माफी गांव में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज कत्ल का खुलासा सोमवार को हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी एहसान खां को बिल्वा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं।

2 min read
Google source verification

पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर बाबू खां का हत्यारोपी एहसान (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र के रम्पुरा माफी गांव में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज कत्ल का खुलासा सोमवार को हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी एहसान खां को बिल्वा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं।

पूछताछ में एहसान ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुराने साथी बाबू खां को पत्नी से नजदीकियों के शक में मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पति के जेल जाने के बाद पत्नी से बाबू खां के हो गए थे संबंध

मृतक बाबू खां और आरोपी एहसान खां पहले एक साथ लूटपाट की वारदातें करते थे और कई बार जेल भी गए। जेल में रहते हुए एहसान को शक हुआ कि उसकी पत्नी अमरीना और बाबू खां के बीच कुछ गलत चल रहा है। उसका कहना है कि जब वह जेल में था, तो बाबू खां उसकी पत्नी को कचहरी में लेकर आता-जाता था। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाहर निकलते ही एहसान को इसकी भनक लगी और उसने बाबू खां से बातचीत बंद कर दी।

पुलिस ने बिल्वा पुल के पास से किया गिरफ्तार

हत्या से एक दिन पहले बाबू खां गांव के ही इसराईल के मकान पर मजदूरी करने आया था। अगले दिन जब वह मिट्टी डालने की बात कर रहा था, तभी एहसान ने अपने घर के भीतर रखी छुरी उठाई और उसे घर के बाहर ही ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात 2.40 बजे बिल्वा पुल के पास से एहसान को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर मेंथा के खेत से छुरी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये शामिल

एहसान का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ 1995 से लेकर अब तक लूट, डकैती और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान भोजीपुरा इंस्पेक्टर प्रवीन सोलंकी, तेजपाल सिंह और आरक्षी हिमांशु कुमार की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग