
मंगलवार की सुबह बरेली पीलीभीत हाईवे चीख पुकार से दहल उठा। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिथरा के पास रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक सड़क से नीचे जा उतरा। इसी बीच बरेली की ओर से आ रही इको गाड़ी बस से आकर टकरा गई। हादसे में 28 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
कोहरे का कहर
हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सुबह 7 बजे के करीब घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा इतना घना था कि 15 मीटर दूर भी ठीक से दिखाई ना दे। इसी बीच पीलीभीत डिपो की सवारियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। तभी उसके पीछे से आ रही सवारियों से भरी इको गाड़ी बस से टकरा गई। हादसे के बाद भयंकर चीख पुकार मच गई।
यात्रियों की हालत गंभीर
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आनन फानन में मौक पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोडवेज बस में सवार 20 यात्री और इको में बैठे 8 लोग घायल हो गए। वहीं इको में सवार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद रोड पर लगे जाम को पुलिस ने खुलवाया
Published on:
26 Dec 2023 11:28 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
