12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में डॉक्टर को मारपीट कर घर से निकाला, मांगी 60 लाख की रंगदारी

प्रेमनगर की विवाहिता डॉक्टर को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उनसे 60 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

2 min read
Google source verification

बरेली। प्रेमनगर की विवाहिता डॉक्टर को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। उनसे 60 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

शादी में पिता ने 30 लाख से ज्यादा किए थे खर्च
चंदौसी की रहने वाली डॉ. तेजस्वी सक्सेना की शादी दो साल पहले प्रेमनगर के भूड़ में रहने वाले अरुण सक्सेना के साथ हुई थी। तेजस्वी एक डेंटिस्ट हैं। अरुण हैदराबाद में रहकर एक कंपनी में नौकरी करते हैं। विवाहिता बताया कि शादी के पहले दिन से ही ससुरालियों ने कम दहेज लाने की बात कहकर ताना मारना शुरू कर दिया, जबकि पिता ने 30 लाख से ज्यादा खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल वाले उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। पति हैदराबाद में रहता था, इसलिए कुछ दिन बाद वह उनके पास रहने के लिए चली गई। वहां जाने के बाद पता चला कि उनके पति का कामवाली से अवैध संबंध हैं। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। लेकिन पति ने अपनी हरकतें नहीं छोड़ी। इस बीच तेजस्वी ने एक पुत्र को भी जन्म दिया।

पति के अवैध संबंध बारे में बताया तो उन्होंने भी कुछ नहीं कहा
पति के परिजनों को तेजस्वी ने पति के अवैध संबंध बारे में बताया तो उन्होंने भी कुछ नहीं कहा। उल्टा सभी दहेज के लिए और अधिक प्रताड़ित करने लगे। पति समेत सभी लोग मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कहा कि 10 लाख कार के लिए और 50 लाख मकान के लिए नहीं लेकर आई तो घर में नहीं घुसने देंगे। इस मामले में तेजस्वी ने पति अरुण सक्सेना, ससुर डॉ. योगेश सक्सेना, सास संध्या सक्सेना, जेठ तरुण सक्सेना और जेठानी ईला सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।