
International Anti-Corruption Day: योगी सरकार में भ्र्ष्टाचारियों की टूटी कमर, 92 सरकारी कर्मचारियों की हुई गिरफ्तारी
बरेली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्र्ष्टाचार पर जीरो टालरेंस की निति अपना रखा है जिसके कारण प्रदेश सरकार के एंटी करप्शन विभाग द्वारा घूस खोर सरकारी कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इस वर्ष अब तक एंटी करप्शन विभाग ने विभिन्न विभागों के 92 भ्र्ष्टाचारियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 16 लाख रूपये से ज्यादा की रकम बरामद की है। एंटी करप्शन विभाग के एसएसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार की भ्र्ष्टाचार के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टालरेंस की नीति को देखते हुए इस वर्ष अब तक विभाग द्वारा 92 ट्रैप किए गए हैं जबकि गत वर्ष विभाग द्वारा 80 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया था इस वर्ष सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के 35 कर्मचारी प्रदेश भर से गिरफ्तार हुए हैं जबकि पुलिस के 13 कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है।
बरेली यूनिट ने आठ किए गिरफ्तार
पूरे प्रदेश की तरह ही इस वर्ष एंटी करप्शन की बरेली यूनिट द्वारा भी घूस लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। इस वर्ष बरेली यूनिट द्वारा कुल आठ सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जिनमे से राजस्व विभाग के तीन और समाज कल्याण विभाग, जल निगम, परिवहन, पंचायती राज और पुलिस विभाग से एक एक कर्मचारी को घूस लेते गिरफ्तार किया गया।
विभागवार गिरफ्तारी
प्रदेश में इस वर्ष 92 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसमे सबसे अधिक राजस्व विभाग के 35, पुलिस के 13, शिक्षा विभाग के पांच, बेसिक शिक्षा विभाग के चार, पॉवर कार्पोरेशन के चार, पंचायती राज विभाग के चार, लोकनिर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग,जल निगम के दो दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पशुपालन विभाग, चकबंदी विभाग, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, कोषागार, समाज कल्याण विभाग,जिला उधोग, कारागार, नगर पालिका, स्वास्थ्य, ग्रामोधोग, स्थानीय निकाय, खाद्य एवं रसद, आबकारी विभाग, सूचना विभाग, गन्ना विभाग, व्यापार कर और फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स से एक एक कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है।
1977 में हुई स्थापना
भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में 1977 में एंटी करप्शन विंग की स्थापना की गई थी। ये भारत में अपने आप में पहला संगठन है जो कि अराजपत्रित के अधिकारयों के भ्र्ष्टाचार का अन्वेषण करता है। पूरे प्रदेश में एंटी करपशन की 11 यूनिट काम कर रही हैं। शिकायत के लिए विभाग द्वारा दो हेल्पलाइन नंबर 9454402484 और 9454400315 जारी किए गए हैं इसके साथ ही इसके साथ ही विभाग के ट्विटर हेंडल spaco_hq और ईमेल आईडी rajivmalhotraips@gmail.com पर भी शिकायत की जा सकती है।
Published on:
09 Dec 2019 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
