
बरौर का मौलाना मो अय्यूब है आरोपी
मामला बरेली के हाफिजगंज का है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कहारान होलीगेट निवासी उदित शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से बरेली जा रहे थे। वह कस्बा रिठौरा के इंद्रानगर पहुंचे तब उन्होंने सड़क किनारे बनी मस्जिद पर राष्ट्रध्वज लगा देखा। तिरंगा के ऊपर इस्लामिक ध्वज लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि इसे नवाबगंज के बरौर निवासी मौलाना मो अय्यूब ने जानबूझकर माहौल खराब करवाने के लिए लगाया।
हिन्दू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति
उदित ने इसकी तस्वीरें खींच लीं। बाद में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। उन्होंने राष्ट्रध्वज का अपमान देख पुलिस व हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी। हिन्दू संगठनों ने इस मामले में बरेली पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी मौलाना को मुख्य आरोपी बताया गया है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम में एफआईआर दर्ज की। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।
Published on:
12 Oct 2023 08:34 pm

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
