1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान एकता संघ ने आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर किया प्रदर्शन, पाकिस्तान का फूंका पुतला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को किसान एकता संघ ने चौकी चौराहा स्थित मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने देश की अखंडता पर हुए हमले के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को किसान एकता संघ ने चौकी चौराहा स्थित मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने देश की अखंडता पर हुए हमले के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया।

प्रदर्शन के उपरांत संघ के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए पदयात्रा निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि इस कायराना हमले का कठोर जवाब दिया जाए ताकि देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिल सके।

देश का अन्नदाता हर में सरकार और देश के जवानों के साथ

राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति किसानों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता हर संकट की घड़ी में सरकार और देश के जवानों के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने कहा कि देश सर्वोपरि है। न व्यक्ति, न जाति, न धर्म उससे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि जब जवान सीमा पर डटे हैं तो किसान भी अपने खेतों से देश की सेवा कर रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और 140 करोड़ देशवासी सरकार के साथ खड़े हैं।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्याम पाल गुर्जर, मंडल प्रभारी चौधरी मोहकम सिंह गुर्जर, मंडल महासचिव डॉ. अंशु भारती, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जयसिंह यादव, खेतल सिंह गुर्जर, विवेक वर्मा, अवधेश गुर्जर, घनश्याम गुर्जर समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Story Loader