
नायब तहसीलदार ने कराई जमीन की पैमाइश, निकला अवैध कब्जा
रामपुर बाग की रहने वाली सोनिया अग्रवाल की अयूब खान चौराहे के पास केएस स्टील के नाम से शोरूम है। उनकी फरीदपुर के हृदयपुर उर्फ अंधरपुरा में कुर्सी फैक्ट्री है। मामले की शिकायत के बाद तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह के आदेश पर नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह ने जमीन की पैमाइश की। पैमाइश में खेल के मैदान पर सोनिया अग्रवाल का कब्जा मिला। उन्होंने वहां चाहर दिवारी का निर्माण कराया था इसके बाद इसकी रिपोर्ट तहसीलदार को दी गई।
लेखपाल की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा, ध्वस्त होगी फैक्ट्री
तहसीलदार के आदेश पर लेखपाल शोएब खान ने फरीदपुर कोतवाली में रामपुर गार्डन की रहने वाली सोनिया अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। सोनिया अग्रवाल के बेटे अक्षत अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 2008 और 09 में 13 बीघा जमीन खरीदी थी । चकबंदी की तीन गाटा संख्या हैं। उन्होंने कोई नया निर्माण नहीं कराया है। वहां पहले से दो कमरे और टिनशेड बना हुआ था। निर्माण कच्चा था। उन्हें पक्का कराया है। एफआईआर के बारे में हमें जानकारी नहीं है।
Published on:
08 Dec 2023 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
