5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली की ओसवाल चीनी मिल में बॉयलर से गिरकर मजदूर की मौत

बरेली। नवाबगंज में ओसवाल चीनी मिल के बॉयलर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में नवाबगंज के अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
parijan.jpg

मजदूर बोले पैर फिसलने से हुआ हादसा, जीएम ने कहा चक्कर आया

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी नन्हे लाल (50) पुत्र मूलचंद्र नवाबगंज की ओसवाल चीनी मिल में मजदूरी करते थे। गुरुवार सुबह वह मजदूरी के लिए फैक्ट्री पहुंचे थे। फैक्ट्री में काम करते समय नन्हे लाल किसी काम से मिल के बॉयलर पर चला गया। यहां पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे नवाबगंज के अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर बरेली रेफर कर दिया। नवाबगंज से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरों का कहना है कि पैर फिसलने से हादसा हुआ है। मिल के जीएम बीएन मिश्रा ने बताया कि मजदूर नीचे ही काम करता था। सुबह किसी काम से गुरुवार को बॉयलर पर चला गया। यहां चक्कर आने से वह गिर गया। इस मामले में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।