बरेली

स्कूल संचालिका ने पुलिस को किया गुमराह, जमीन के झगड़े को राष्ट्रगान से जोड़ा, जांच में खुली पोल, एसपी सिटी ने दिए ये निर्देश

किला थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की संचालिका द्वारा राष्ट्रगान के विरोध का लगाया गया आरोप जांच में बेबुनियाद निकला। एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार स्कूल के पास स्थित एक जमीन को लेकर संचालिका और पड़ोसी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था

less than 1 minute read
Apr 30, 2025

बरेली। किला थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की संचालिका द्वारा राष्ट्रगान के विरोध का लगाया गया आरोप जांच में बेबुनियाद निकला। एसपी सिटी मानुष पारीक के अनुसार स्कूल के पास स्थित एक जमीन को लेकर संचालिका और पड़ोसी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसे राष्ट्रगान से जोड़कर सनसनीखेज रंग देने की कोशिश की गई।

एसएसपी से की थी संचालिका ने शिकायत

मंगलवार को स्कूल संचालिका शबीना ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को शिकायत सौंपी थी। उनका आरोप था कि उनके ब्लूमिंग डेल स्कूल में 'जन गण मन' के दौरान कुछ पड़ोसी आपत्ति जताते हैं और शिक्षकों को धमकाते हैं। संचालिका के साथ कई महिलाएं और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता भी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की मांग की।

किला इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर की जांच

शिकायत के आधार पर किला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि मामला राष्ट्रगान से संबंधित नहीं है, बल्कि तंग गली में स्कूल होने के कारण पड़ोसियों को रोजमर्रा की समस्याओं जैसे पानी और नाली को लेकर आपत्ति रहती है। इसी के चलते दोनों पक्षों में पूर्व से तनाव है।

एसपी सिटी ने किया मामले का खुलासा

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि स्कूल संचालिका स्कूल से सटी जमीन को खरीदना चाहती थीं, जो मुस्तफा नामक व्यक्ति की है। मुस्तफा ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोगों ने संचालिका को उकसाकर इस विवाद को राष्ट्रगान से जोड़ने का प्रयास किया।

Also Read
View All
शुद्ध सरसों के नाम पर बिक रहे मिलावटी तेल, फरीदपुर की तेल फैक्ट्री पर छापा, 22 हजार किलो से ज्यादा तेल जब्त, 31 लाख से अधिक का माल सीज

बरेली के इन बिल्डर्स के अवैध निर्माण पर बीडीए ने लगाई सील, एक कॉलोनी भी जमींदोज, जानें किन-किन पर हुई कार्रवाई

आवास विकास परिषद में खेल, बेटा बना सेटिंग मैनेजर करोड़ों के टेंडर रिटायर पिता की फर्म पर, बरेली से लखनऊ तक खलबली

बजट 2026-27 यूपी के लिए गेमचेंजर… विकास को मिलेगी रॉकेट रफ्तार, हाई स्पीड रेल से पूरे देश की धड़कन बनेगा प्रदेश: डॉ. महेंद्र सिंह

हाईवे पर ढाबे की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने मारा छापा, 3 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

अगली खबर