बरेली

गन्ना बकाया न चुकाने पर केसर मिल पर बड़ी कार्रवाई, 11.88 हेक्टेयर जमीन कुर्क, जल्द होगी नीलामी

किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर प्रशासन ने गुरुवार को केसर शुगर मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बहेड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित मिल की 11.88 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर उस पर लाल झंडी लगा दी गई है। अब इस जमीन की नीलामी की तैयारी शुरू कर दी गई है।

less than 1 minute read
Jul 31, 2025
जमीन कुर्क करती टीम (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर प्रशासन ने गुरुवार को केसर शुगर मिल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बहेड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित मिल की 11.88 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर उस पर लाल झंडी लगा दी गई है। अब इस जमीन की नीलामी की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी बहेड़ी के आदेश पर की गई। मौके पर जिला गन्ना अधिकारी और नायब तहसीलदार की टीम मौजूद रही।

गौरतलब है कि लंबे समय से मिल पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। कई बार नोटिस और चेतावनी के बावजूद भुगतान न होने पर प्रशासन ने वसूली की प्रक्रिया तेज की और अंततः आरसी (राजस्व वसूली प्रमाण पत्र) जारी कर जमीन कुर्क करने का आदेश दे दिया।

नीलामी की तारीख जल्द ही अखबारों के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी। इच्छुक लोग तय तिथि को मौके पर पहुंचकर बोली प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

इस दौरान केसर मिल का स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई में किसी तरह का विरोध नहीं किया। किसानों ने प्रशासन की इस सख्ती का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि अब उन्हें उनका बकाया जल्द मिलेगा।

Also Read
View All
एसआरएमएस ट्रस्ट ने खरीदी विमको फैक्ट्री, बालीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना से जुड़ी हैं माचिस की यादें

रंगों से पहले रेलों में हाहाकार… ट्रेनों में ‘नो रूम’ की मार, मार्च के पहले हफ्ते तक कन्फर्म टिकट सपना, अब स्पेशल ट्रेनों पर टिकी निगाहें

भमोरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, फिर हुआ ये…

फ्लैशबैक रेस्टोरेंट की लिफ्ट बनी खौफ का पिंजरा, आधे घंटे तक फंसे रहे दस बच्चे, घबराहट और चीखों से बरपा हंगामा

कस्तूरबा विद्यालय में फूटा छात्राओं का गुस्सा, भूख हड़ताल पर बैठीं 70 बालिकाएं, जानें क्यों…

अगली खबर