18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली बार : मनोज हरित अध्यक्ष, सेक्रेट्री ध्यानी ने लगाई हैट्रिक, शेर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इन प्रत्याशियों ने भी लहराया परचम

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन चुनाव में गुरुवार शाम को नतीजे आ गए। अध्यक्ष पद पर मनोज हरित के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजा। उन्हें 1199 वोट मिले, जबकि अनिल द्विवेदी को 642 वोट मिले।

2 min read
Google source verification
bar.jpg

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शेर सिंह जीते

वरिष्ठ उपाध्यक्ष में शेर सिंह जीते। उन्हें 644 वोट मिले है। नरेंद्र कुमार मिश्रा को 589 वोट मिले वह हार गए। उपाध्यक्ष पद पर अनुपम अग्रवाल जीते उन्हें 342 वोट मिले है। हारे हुए हुलासी राम को 335 वोट मिले है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ललित सिंह जीते है। उन्हें 956 वोट मिले, जबकि बुद्ध प्रिय कामराज राहुल 423 वोट मिलने के बाद भी हार गए। संयुक्त सचिव प्रकशन पद पर रोहित यादव 482 वोट से जीत गए। महजबी हारी गई उन्हें 464 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रकाशन प्रशासन पद पर मो नदीम 528 वोट से जीत गए, जबकि ओम जय मृतुंजय मिश्रा को 488 वोट मिले और वह हार गए।

संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर चमन जीती

संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर चमन को 687 वोट मिले और वह जीत गई, जबकि सौरभ को 614 वोट मिले वह हार गए। कोषाध्यक्ष्य पद पर जयपाल सिंह 1187 वोट से जीते गए, जबकि अमित अवस्थी को 480 वोट मिले और वह हार गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रदीप यादव, गायत्री जीती है। आदित्य सक्सेना, अजय मौर्या, अमित सक्सेना, फिरोज मो, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में नंबर एक पर प्रेरणा मौर्या, नंबर दो पर मो आमिर खान, नंबर तीन पर कविता, नंबर चार पर है पुनीत आर्या, पांच पर अमन अवस्थी और नंबर छह पर अमित कश्यप रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई थी। सुबह से ही मतगणना चल रही थी। बुधवार को बरेली बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग