22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 वर्ष बाद Miss World का ताज आया वापस, 2000 में बरेली की बेटी के नाम था यह खिताब

हरियाणा की की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने Miss World 2017का खिताब जीता है। 2000 में यह खिताब प्रियंका चोपड़ा के नाम था।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Nov 20, 2017

Miss World

बरेली। विश्व पटल पर एक बार फिर भारतीय सुंदरी ने झंडा फहराया है। हरियाणा की की रहने वाली मानुषी छिल्लर ने विश्व सुंदरी बनने का गौरव हासिल किया है। मानुषी छिल्लर से पहले बरेली की प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं थीं जिसके 17 साल बाद एक बार फिर भारतीय मॉडल को मिस वर्ल्ड चुना गया है। चीन के सनाया में आयोजित हुई मिस वर्ल्ड 2017 में दुनिया की 108 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था जिसमें मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 चुनी गईं जबकि मिस मेक्सिको दूसरे नम्बर पर और मिस इंग्लैंड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मानुषी छिल्लर मेडिकल की स्टूडेंट हैं।


आज भी प्रियंका चोपड़ा का घर

प्रियंका चोपड़ा का जन्म जमशेदपुर में हुआ था और उनके पिता अशोक चोपड़ा आर्मी में थे।जिसके कारण वो काफी समय बरेली में रहे और प्रियंका चोपड़ा ने यहां के प्रसिद्ध स्कूल सेंट मारिया में पढ़ाई की। 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा का परिवार मुम्बई शिफ्ट हो गया लेकिन उनका घर आज भी यहां पर नेशनल हाईवे 24 पर सिटी स्टेशन के पास है। घर की देखभाल के लिए यहां पर केयरटेकर रहता है। इतना ही नहीं अभी तक प्रियंका चोपड़ा का नाम नगर निगम की वोटर लिस्ट में भी शामिल था और अभी कुछ दिनों पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है।


इन सुंदरियों का रहा जलवा

विश्व सुंदरी का खिताब छह बार भारत की झोली में आया है सबसे पहले 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी थीं उनके बाद 1994 में ऐश्वर्य राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने ये खिताब जीता था।इसके साथ ही भारतीय सुंदरियां दो बार मिस यूनिवर्स का भी खिताब जीत चुकी हैं।1994 में सुष्मिता सेन पहली बार मिस यूनिवर्स बनी और फिर लारा दत्ता ने 2000 में ये खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें : सपा को लगा बड़ा झटका, क्षत्रिय नेता ने थामा भाजपा का दामन