
बरेली। नगर निगम ने संपत्ति कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शुक्रवार को जोन-3 में नगर निगम की टीमों ने 142 भवनों पर सीलिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9 प्रतिष्ठानों से 3.20 लाख रुपये का संपत्ति कर वसूला गया, जबकि भुगतान न करने वाले कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। जोनल प्रभारियों को बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
रियाजी बेगम पर ₹5.62 लाख का बकाया, भवन सील
अनवार पर ₹5.62 लाख का बकाया, भवन सील
हुसना बेगम पर ₹1.87 लाख का बकाया, भवन सील
बृजेश कुमारी पर ₹55,000 से अधिक का बकाया, कार्रवाई जारी
प्रमोद श्रीवास्तव पर ₹1.65 लाख का बकाया, मौके पर ₹80,000 जमा
रिलायंस प्रोजेक्ट एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विस पर ₹18,000 का बकाया, भवन सील
नगर निगम ने सरकारी बकायेदारों पर भी शिकंजा कसते हुए नोटिस जारी किए हैं। यदि जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो उनके खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
नगरायुक्त संजीव कुमार मौर्य ने स्पष्ट किया कि संपत्ति कर वसूली का अभियान लगातार जारी रहेगा। बकायेदारों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है, समय पर कर न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
संबंधित विषय:
Published on:
21 Mar 2025 10:09 pm

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
