3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम के करोड़ों के टैक्स के बकायेदार हैं DM SSP समेत कई सरकारी भवन

बरेली। सरकारी विभागों पर नगर निगम का करोड़ों रुपये का बकाया है। इसमें डीएम से लेकर पुलिस कप्तान सहित तमाम सरकारी विभाग शामिल है। नगर निगम की ओर गृहकर के बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
nagar_nigam.jpeg

भवन स्वामियों को जारी किया नोटिस

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि शहर के बड़े बकायेदार वाले भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जोनवाइज इन बकायेदारों की सूची बनाई है। इस बार खासतौर पर सरकारी भवनों को भी सूची में शामिल किया है। किस विभाग पर कितना बकाया है इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। इसके आधार पर ही बकाया बिल रिकवरी के लिए टीम को लगाया जाएगा।

जोन दो के टॉप टेन बड़े बकायेदार सरकारी विभाग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक : 128.71 लाख
जिला अधिकारी, जिला अधिकारी बचत भवन : 5.22 लाख
जिला विद्यालय निरीक्षक : 134.73 लाख
जिला सहकारी गन्ना विभाग : 3.57 लाख
डीएफओ :15.34 लाख
प्रमुख अधीक्षक मानसिक चिकित्सालय : 75.68 लाख

करदाता बढ़े, मगर पुरानों तक से नहीं लिया बकाया

नगर निगम की सीमा में 80 वार्ड है। चार जोन है और 1.45 लाख के करीब करदाता है। हर साल शासन से नगर निगम को 65 से 67 करोड़ का टैक्स वसूली का लक्ष्य मिलता है। इस बार भी मिला लेकिन खर्च का बजट आय से अधिक होने की वजह से बचा नहीं। नगर निगम का लेखाविभाग में पैसा न होने की वजह से विकास कार्यों में रूकावट आई।

Story Loader