
बरेली। शुक्रवार दोपहर का लकड़ी तोड़ने गए राज मिस्त्री का शव शनिवार सुबह नकटिया नदी में तैरता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना कैंट के नकटिया भरतौल निवासी 35 वर्षीय नन्हे लाल पुत्र लक्ष्मण राज मिस्त्री का काम करते हैं। वो शुक्रवार दोपहर नकटिया नदी की तरफ लकड़ी तोड़ने गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की तो शनिवार सुबह नकटिया नदी में उनका शव उतरात हुआ मिला।
पोस्टमार्टम पर मौजूद मृतक के भाई नन्हा बाबू ने बताया कि काफी तलाश के बाद शनिवार सुबह उनका शव नकटिया नदी में मिला। परिजनो को शक है कि उनकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।
Published on:
23 Nov 2024 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
