बरेली

20 हजार बहनों से राखी बंधवाकर मेयर उमेश गौतम ने रचा इतिहास, मुफ्त शिक्षा, इलाज और राशन देने का किया वादा

रक्षाबंधन के पर्व पर बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने अपने अनोखे अंदाज से सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की। तीन दिवसीय विशेष आयोजन में 20 हजार बहनों ने मेयर और उनके पुत्र पार्थ गौतम को राखी बांधी। इस ऐतिहासिक आयोजन के साथ डॉ. गौतम ने एक सामाजिक रिकॉर्ड भी कायम किया।

less than 1 minute read
Aug 08, 2025
राखी बंधवाते मेयर उमेश गौतम और पार्थ गौतम (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। रक्षाबंधन के पर्व पर बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने अपने अनोखे अंदाज से सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की। तीन दिवसीय विशेष आयोजन में 20 हजार बहनों ने मेयर और उनके पुत्र पार्थ गौतम को राखी बांधी। इस ऐतिहासिक आयोजन के साथ डॉ. गौतम ने एक सामाजिक रिकॉर्ड भी कायम किया।

रक्षाबंधन पर आयोजित समारोह शुक्रवार को बरेली स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी बैडमिंटन हॉल में हुआ, जहां हजारों बहनें हाथों में राखियां लिए मेयर और उनके बेटे का इंतजार करती नजर आईं। आयोजन दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक चलता रहा।

बहनों को शिक्षा के साथ मिलेगी राशन किट

डॉ. उमेश गौतम ने सभी बहनों से व्यक्तिगत रूप से राखी बंधवाई और उपहार स्वरूप उन्हें गिफ्ट पैक भेंट किए। मेयर के पुत्र पार्थ गौतम भी आयोजन में मौजूद रहे और उन्होंने भी बुआओं और अन्य बहनों से राखी बंधवाकर पारिवारिक भावनाओं को और प्रगाढ़ किया। राखी के बदले डॉ. गौतम ने सभी बहनों को फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट, इंटरमीडिएट तक मुफ्त शिक्षा और हर महीने राशन किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कई स्थानों पर हुए आयोजन

यह आयोजन केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं रहा। बरेली सिविल लाइंस स्थित मेयर कैंप कार्यालय, होटल एलए के हॉल और पीलीभीत रोड स्थित फ्लोर गार्डन बैंक्वेट हॉल में भी राखी समारोह आयोजित किए गए। सभी जगहों पर बहनों की भारी भीड़ उमड़ी और समयबद्ध तरीके से राखी बांधने की प्रक्रिया संपन्न हुई।

मेयर का बयान

मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा मैंने वचन दिया है कि इस रक्षाबंधन पर 20 हजार बहनों से राखी बंधवाऊंगा। यह कोई महज रिकॉर्ड नहीं, बल्कि बहनों के प्रति मेरे स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति है।

Also Read
View All
जून से बदल जाएगा सफर का मिज़ाज… बरेली का ब्लैक स्पॉट बनेगा रफ्तार का नया हब, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा सुपरफास्ट

आईटीआई छात्र पर झोंका फायर, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, साथी भी गिरफ्तार, पुलिस के सामने हाथ जोड़कर बोला, माफ कर दो…

बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, टूटी और सरेआम बेआबरू हुई मोहब्बत

बार-बार बदलाव, बार-बार परेशानी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की तिथियों ने छात्रों की मेहनत पर डाला पानी, जानें नया शेड्यूल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जंग शुरू, मैदान में उतारी नगर निगम ने पूरी फौज, 300 से ज्यादा कर्मियों को मिला ये टारगेट

अगली खबर