
Meerut STF को बरेली में बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने स्थानीय पुलिस के साथ टीम बनाकर 27 लाख रुपए की Fake Currency के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से नकली नोटों का धंधा कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, “आरोपी नेपाल के रास्ते इन नकली नोटों की खेप को लाते थे। तीनों आरोपियों से फिलहाल STF के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी ने कबूल किया है कि वह 1 लाख रुपए के बदले लोगों को 3 लाख रुपए देता था। जब रुपए की गड्डी ग्राहक को दिखाते तो सबसे ऊपर कुछ असली नोट रखते थे।”
पुलिस को नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का मिला था इनपुट
Meerut STF और बरेली पुलिस की टीम ने 23 फरवरी को बरेली के थाना भोजीपुरा के भेजपुरा खजुरिया गांव में छापा मारा। यहां से ज्वाइंट टीम ने नकली नोटों की खेप बरामद की। पकड़े गए नकली नोटों की गिनती की गई तो 26 लाख, 90 हजार 100 रुपए की रकम मिली है। Meerut STF को नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का इनपुट मिला था।
जांच के बाद पता चला कि नकली नोटों की बड़ी खेप यूपी के बरेली में लाई जा रही है। साथ ही इसे आसपास के शहरों में सप्लाई करने की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में आला अधिकारियों को सूचना दी गई।
तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है
Meerut STF को कार्रवाई की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद बरेली पुलिस के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। छापे में बरामद किए गए नोट पांच सौ और दो सौ के हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में भी टीम दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता
गुरनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ट्टीला, थाना हजारा पीलीभीत। सद्दाम हुसैन पुत्र अफसार अली निवासी ग्राम खजूरिया, थाना भोजीपुरा बरेली। हरबंश उर्फ सोनू पुत्र दीवान सिंह निवासी भगवानपुर, थाना हजारा, पीलीभीत।
STF बरेली यूनिट प्रभारी अब्दुल कादिर ने बताया, संयुक्त आपरेशन में नकली नोटों के 3 सौदागरों को गिरफ्तार किया गया है। फरार चार गुर्गों की जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध भोजीपुरा थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई है।
Updated on:
23 Feb 2023 10:56 pm
Published on:
23 Feb 2023 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
