बरेली

नगर निगम : कूड़ा उठाने वाले दो करोड़ के पोर्टा केबिन कर दिए कूड़ा, पर्यावरण अभियंता को नोटिस जारी

नगर निगम : कूड़ा उठाने वाले दो करोड़ के पोर्टा केबिन कर दिए कूड़ा, पर्यावरण अभियंता को नोटिस जारी बरेली। शहर में ठोस कचरा निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा वर्ष 2024 में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 40 पोर्टा केबिन खरीदे गए थे। इन पोर्टा केबिन को शहर के हर दो वार्डों के बीच स्थापित किया गया था ताकि कूड़ा उठान और निस्तारण की प्रक्रिया को बेहतर किया जा सके। लेकिन करीब दस महीने बीत जाने के बाद भी इन पोर्टा केबिन का संचालन शुरू नहीं किया गया, जिससे नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य बेहद नाराज हो गए हैं। इस लापरवाही के लिए नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पूछा गया है कि अब तक संचालन क्यों शुरू नहीं किया गया और यदि शीघ्र संचालन आरंभ नहीं किया गया तो इसे वित्तीय हानि मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांधी उद्यान, बरेली क्लब रोड, पीलीभीत बाइपास रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर रखे गए पोर्टा केबिन शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों और पार्षदों की ओर से लगातार यह शिकायत की जा रही थी कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एनकैप कार्यों में भी अनदेखी नगर आयुक्त ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत शहर में किए गए पौधारोपण कार्यों में भी लापरवाही और अतिक्रमण हटाने में उदासीनता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को इसी मामले में भी संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था। नगर आयुक्त मौर्य ने बताया कि पोर्टा केबिन और एनकैप परियोजना दोनों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई बार विभागीय निर्देश दिए जाने के बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। अब यदि जल्द से जल्द इन योजनाओं में प्रगति नहीं दिखाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

less than 1 minute read
Apr 25, 2025

बरेली। शहर में ठोस कचरा निस्तारण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा वर्ष 2024 में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 40 पोर्टा केबिन खरीदे गए थे। इन पोर्टा केबिन को शहर के हर दो वार्डों के बीच स्थापित किया गया था ताकि कूड़ा उठान और निस्तारण की प्रक्रिया को बेहतर किया जा सके। लेकिन करीब दस महीने बीत जाने के बाद भी इन पोर्टा केबिन का संचालन शुरू नहीं किया गया, जिससे नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य बेहद नाराज हो गए हैं।

इस लापरवाही के लिए नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पूछा गया है कि अब तक संचालन क्यों शुरू नहीं किया गया और यदि शीघ्र संचालन आरंभ नहीं किया गया तो इसे वित्तीय हानि मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांधी उद्यान, बरेली क्लब रोड, पीलीभीत बाइपास रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर रखे गए पोर्टा केबिन शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों और पार्षदों की ओर से लगातार यह शिकायत की जा रही थी कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

एनकैप कार्यों में भी अनदेखी

नगर आयुक्त ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत शहर में किए गए पौधारोपण कार्यों में भी लापरवाही और अतिक्रमण हटाने में उदासीनता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को इसी मामले में भी संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था।

नगर आयुक्त मौर्य ने बताया कि पोर्टा केबिन और एनकैप परियोजना दोनों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई बार विभागीय निर्देश दिए जाने के बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। अब यदि जल्द से जल्द इन योजनाओं में प्रगति नहीं दिखाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
बरेली में धारा 163 लागू, त्योहारों और परीक्षाओं के बीच सख्ती, पांच से ज्यादा लोगों के जमावड़े पर रोक

बीडीए का बुलडोजर प्रहार, इज्जतनगर में बिना अनुमति पनप रही अवैध कॉलोनी जमींदोज, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा ट्विस्ट: पीपीपी मोड में जाएगा 300 बेड अस्पताल, 10 को होगा बड़ा मंथन, जानिए क्या होंगे फायदे…

यूपी के इस जिले में चला बुलडोजर, रेलवे की जमीन से हटाए जा रहे 150 से ज्यादा अतिक्रमण, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

रूट डायवर्जन होते ही शहर में चक्का जाम, चौकी चौराहा समेत कई जगह बैरिकेडिंग से हाहाकार, तीन महीने तक रेंगते रहेंगे वाहन

अगली खबर