21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 दिन में 14 करोड़ वसूलेगा नगर निगम, सील नहीं होंगी बिल्डिंग, ऐसे होगी रिकवरी

बरेली। नगर निगम के टैक्स विभाग ने रिकवरी तेज कर दी है। 12 दिनों में नगर निगम को 14 करोड़ का हाउस टैक्स की वसूली होगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने तमाम जोनल अफसरों को हिदायत दे दी है कि बकाया रिकवरी की वसूली की जाए।  

less than 1 minute read
Google source verification
vfdvdfvdfv.jpg



105 करोड़ वसूली का रखा गया टारगेट


नगर निगम ने वित्तीय वर्ष की अंतिम माह में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की कार्रवाई को तेज कर दिया है। नगर निगम के टैक्स विभाग का अब पूरा फोकस बकाया टैक्स रिकवरी को शत प्रतिशत वसूलने का है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया वित्त वर्ष 2023-24 में 105 करोड़ रुपये के वसूली का लक्ष्य रखा मिला। अब टैक्स वसूलने की कवायद तेज कर दी है। शहर के 80 वार्डों में 1.45 लाख भवन स्वामियों से संपत्ति कर की वसूली की जाती रही है। नगर निगम में कई सालों से चल रही सेल्फ असेसमेंट नियम के तहत भवन स्वामियों से आवेदन मांगे गए थे। फरवरी माह में इसके लिए नगर निगम ने एक प्रारूप बनाकर प्रकाशित कराया था। इसी के तहत काम हो रहा है।

15 मार्च तक 51 करोड़ हुई टैक्स रिकवरी


कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि शासन से जो लक्ष्य टैक्स रिकवरी का मिला उसको 15 मार्च तक विभाग ने 51 करोड़ वसूल लिया है। 66 करोड़ का लक्ष्य में 45 करोड़ कर और अन्य मद जो करेत्तर में आते हैं उसका लक्ष्य 21 करोड़ रुपये का था। 31 मार्च तक हमने कर मद कर 14 करोड़ वसूलना है और करेत्तर मद से 17 करोड़ की वसूली करनी है। जो मुख्य बकाया है वो कर का है।

बिजली विभाग के अफसरों ने की निगम अधिकारियों से बात

सरकारी विभागों पर बकाया टैक्स को लेकर सोमवार को बिजली विभाग के तमाम अधिकारी नगर निगम पहुंचे। उन्होंने टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बकाया टैक्स को लेकर बातचीत की है। जल्द ही टैक्स जमा करने का आश्वासन दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग