25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
VIDEO जानलेवा बुखार से निजात के लिए जुमे की नमाज के बाद हुई दुआ
Play video

VIDEO जानलेवा बुखार से निजात के लिए जुमे की नमाज के बाद हुई दुआ

जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने बताया कि जिले में फैले बुखार से लोगों को निजात दिलाने के लिए नासिर मियां की दरगाह में दुआ की गई है साथ ही जिनकी बुखार के कारण मौत हो चुकी है उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 8 Sep 2018, 4:13 PM IST

बरेली। जिले में फैले बुखार के कारण 80 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके है। जानलेवा हो चुके बुखार से निजात के लिए शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दरगाह और मस्जिदों में दुआ की गई। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने बताया कि जिले में फैले बुखार से लोगों को निजात दिलाने के लिए नासिर मियां की दरगाह में दुआ की गई है साथ ही जिनकी बुखार के कारण मौत हो चुकी है उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई है। इस मौके पर पम्मी खां वारसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस बुख़ार के लिये जनजागरूकता अभियान चलाना चाहिये ताकि लोग एहतियात बरते और बुख़ार की चपेट में न आए।

यहां हुई दुआ
जुमे की नमाज के बाद दरगाह नासिर मियां, नोमहला मस्जिद, मोती मस्जिद, खननु मस्जिद, नूरी मस्जिद, लाल मस्जिद, साबरी मस्जिद समेत कई मस्जिदों में दुआ की गई।

दुआँ करने वालो में हाफिज चाँद खान,पम्मी वारसी,मौलाना अब्दुल वाकी,कमाल मियां साबरी,सूफ़ी वसीम मियां नासरी,सय्यद फुरकान क़ादरी,मोहसिन इरशाद,दिलशाद साबरी,अतीक साबरी,सूफ़ी रिज़वान,हाजी यासीन क़ुरैशी,फहीम साबरी,महमूद साबरी,मो हनीफ़,मोमिन खान,शाहिद रज़ा नूरी,अनीस पेंटर,मो रियाज़,हाजी साकिब रज़ा समेत तमाम लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश