
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) नाथधाम टाउनशिप के लिए पांच गांवों के 1,500 किसानों से 264 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करेगा। इस पर 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोमवार को बीडीए बोर्ड की बैठक में अधिग्रहण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।
बरेली के इन गांव की जमीन लगा प्राधिकरण
बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि
नाथधाम टाउनशिप के लिए वाहनपुर, अखा मुस्तकिल, भगवानपुर ठकुरान, मजनूपुर और रफियाबाद के किसानों से जमीन ली जाएगी। डेढ़ हजार किसानों से जमीन चार गुना मुआवजा देकर कराए जाएंगे बैनामे। डीएम सर्किल रेट के आधार पर जमीन का रेट तय कर अधिग्रहण किया जाएगा।
50 फ़ीसदी किसानों से सहमति होते ही शुरू हो जाएगी रजिस्ट्री
रामगंगानगर आवासीय योजना की तर्ज पर सेक्टरवार भूखंड काटे जाएंगे। पिछले दिनों सर्वे कराया गया था, जिसमें लोगों ने नई आवासीय परियोजना के लिए उत्साह दिखाया है। अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र भरवाए जाने हैं, लेकिन 50 फीसदी किसानों की सहमति मिलते ही बैनामे शुरू हो जाएंगे।
Published on:
11 Sept 2024 11:06 am

बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
