2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, जाने

दहेज की जिद और घरेलू कलह ने एक और घर को उजाड़ दिया। हाफिजगंज इलाके के गांव जोगराज वाली में सोमवार देर शाम 22 साल की रानी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष बाइक और अंगूठी की मांग को लेकर लगातार उसे ताना मारता और प्रताड़ित करता था।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। दहेज की जिद और घरेलू कलह ने एक और घर को उजाड़ दिया। हाफिजगंज इलाके के गांव जोगराज वाली में सोमवार देर शाम 22 साल की रानी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष बाइक और अंगूठी की मांग को लेकर लगातार उसे ताना मारता और प्रताड़ित करता था।

सहसवान के अचौना की मढ़ई खरैती निवासी हेतराम ने बताया कि आठ महीने पहले धूमधाम से बेटी रानी की शादी विनोद से की थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद खुशियां मातम में बदल गईं। मायके वालों का कहना है कि रानी को आए दिन ससुराल में झगड़े और मारपीट का सामना करना पड़ता था। सोमवार शाम फोन आया कि रानी ने फांसी लगा ली।

परिजन भागते हुए ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रानी के घरवालों की आंखों में आंसू थे, बार-बार यही कह रहे थे कि आठ दिन पहले ही विदाई हुई थी, नहीं जानते थे कि यह आखिरी बार होगा। अब पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग