1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर एमसीआई प्लाजा में हुई पूजा-अर्चना, विशाल भंडारे में पहुंचे लोग

बरेली। अयोध्या में श्री रामलला के अचल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बरेली के एमसीआई प्लाजा में सोमवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर रामभक्तों ने जमकर डांस किया।  

less than 1 minute read
Google source verification
sdgsdgsdg.jpg

बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं...

एमसीआई प्लाजा में आसपास के क्षेत्रों के राम भक्त पहुंचे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान के बाद राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सभी ने सुना। बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं जैसे गीत से एमसीआई प्लाजा गुंजायमान हो गया। लोगों ने जमकर डांस किया।

भव्य भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे लोग

एमसीआई प्लाजा मार्केट के बाहर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों के प्रसाद लेने की भीड़ एकत्र रही। इस दौरान चौकी चौराहा से लेकर पटेल चौक तक के लोग, व्यापारी और समाजसेवी भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में इनका रहा विशेष सहयोग

भव्य कार्यक्रम में अरविंद्र गुप्ता, विक्रम गुप्ता, अवनीश पांडेय, चिराग गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, रजत खंडेलवाल, सौरभ खंडेलवाल, सुनील श्रीवास्तव, दानवीर, टिंकू गंगवार, आर्यमन, राघव खण्डेलवाल, उत्सव अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

Story Loader