4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात पर दुल्हन बोली- मैं किसी और की अमानत, छूने की कोशिश की तो खा लूंगी जहर

पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी इसी साल जनवरी में हुई थी, लेकिन शादी की पहली ही रात पत्नी ने उससे दूरी बना ली और साफ कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। वह सिर्फ परिवार के दबाव में आकर शादी के लिए तैयार हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Groom,Indian wedding drama ,Bride cancels wedding, Wedding called off India, Groom rejected by bride, Viral wedding news India ,Baraat returned without bride ,Bride refuses to marry,Indian bride calls off wedding ,Groom mistake at wedding, Dramatic Indian wedding, Love affair,Drunk groom ,Bride refuses to marry ,Wedding called off ,Barat returns without bride ,Amroha, Bahjoi ,Uttar Pradesh, groom ,Wedding ceremony ,Mother marries daughter groom ,Unusual wedding story, Saas damad love story ,love story , Viral love story,love affair

प्रतिकात्मक तस्वीर। इंस्टाग्राम

बरेली। बारादरी क्षेत्र में शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले एक युवक को उस समय बड़ा झटका लगा जब सुहागरात पर उसकी पत्नी ने उसे छूने तक से मना कर दिया। युवक का आरोप है कि उसकी नई नवेली दुल्हन ने शादी के बाद साफ-साफ कह दिया कि अगर उसने उसे छूने की कोशिश की तो वह जहर खा लेगी।

सुहागरात पर सच सामने आया, ससुरालवालों ने दी धमकी

पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी इसी साल जनवरी में हुई थी, लेकिन शादी की पहली ही रात पत्नी ने उससे दूरी बना ली और साफ कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। वह सिर्फ परिवार के दबाव में आकर शादी के लिए तैयार हुई थी। उसने धमकी दी कि अगर पति ने जबरदस्ती की तो वह अपनी जान दे देगी और यह बात किसी से कहने की भी मनाही कर दी। युवक ने जब यह सारी बात अपनी ससुरालवालों को बताई तो उन्होंने न सिर्फ उसे समझाने से इनकार कर दिया, बल्कि धमकाने लगे। आरोप है कि पत्नी के घरवाले बदमाशी पर उतर आए और युवक के घर आकर गाली-गलौज करने लगे।

आत्महत्या की धमकी, परिवार वालों को फंसाने की साजिश

पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। वह कभी आत्महत्या करने की धमकी देती है तो कभी उसके पिता पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देती है। युवक की मां दिल की मरीज हैं और शादी के बाद से ही घर में तनाव का माहौल बना हुआ है। युवक ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग