
रितेश गुप्ता ( फाइल फोटो )
बरेली। ड्रीम इलेवन के नाम पर धोखेबाजों ने क्रास ओवर एप के जरिए आनलाइन सट्टे का कारोबार शुरू कर दिया। गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम में निवेश कराने के नाम पर बरेली में बासमंडी के लकड़ी कारोबारी से 12.14 लाख रुपये की ठगी कर ली। बारादरी थाने में पूरनपुर के च्वाइस सेटर मालिक, मर्चेंट नेवी अफसर और सट्टेबाज समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, सट्टेबाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ड्रीम इलेवन के झांसे में आकर निवेश कर दिये रुपये
बरेली में महानगर कालोनी के रहने वाले नितिन ने बताया कि उनकी एक दोस्त के जरिए मुलाकात पीलीभीत में पूरनपुर अशोक कालोनी निवासी रितेश गुप्ता उर्फ पारो से बांसमंडी में हुई थी। नितिन का बांसमंडी में लकड़ी की टाल है। रितेश का पूरनपुर में च्वाइस सेंटर के नाम से रेडीमेड कपड़ों और ज्वेलरी का कारोबार है। उसका भाई अभिषेक उर्फ जानू मर्चेंट नेवी में ऑफिसर है। रितेश ने कहा कि ड्रीम इलेवन की सहयोगी कंपनी क्रास ओवर की फ्रेंचाइजी हमारे पास है। गोल्ड, प्लेटिनम और सिल्वर में इनवेस्ट करने बांसमंडी स्थित अपनी दुकान से 4 मार्च 2024 को 1. 69295 लाख, इसके बाद दो लाख रुपये, पांच मार्च को दो लाख रुपये छह मार्च को 6.5 लाख रुपये भेजे। प्रेमनगर में गुलाबनगर निवासी कपिल गुप्ता के माध्यम से रुपये रितेश गुप्ता को दिए।
क्रासओवर निकला फर्जी ऐप, करोड़ों की ठगी
नितिन ने बताया कि रितेश अग्रवाल ने मेरे 12.14 लाख रुपये क्रास ओवर कंपनी में लगाए हैं। पता लगा कि क्रासओवर ऐप फर्जी है। सेवी समेत किसी सरकारी संस्था में क्रासओवर ऐप रजिस्टर्ड नहीं है। ऐप के नाम पर फर्जीबाड़े का पता लगा तो रितेश गुप्ता से अपने रुपये मांगे। जिस पर वह टाल मटोल करने लगा। रितेश ने अपने भाइयों मर्चेंट नेवी ऑफिसर और पूरनपुर च्वाइस सेंटर मालिक से मिलकर एक फर्जी ऐप तैयार कराई। रितेश अग्रवाल पारो कई जिलों में ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा है। सैकड़ों लोगों के निवेश के नाम पर सट्टेबाजी में रुपये लगवा दिए। बाद में रुपये हड़प लिये। अब पारो ने फोन उठाना बंद कर दिया है। 15 मई 24 को जान से मारने की धमकी दी।
पारो पर दर्ज हैं कई प्रेमनगर, पूरनपुर कोतवाली समेत कई थानों में मुकदमा
रितेश गुप्ता उर्फ पारो पर बरेली के प्रेमनगर, बारादरी, पूरनपुर कोतवाली में सट्टेबाजी, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पारो बरेली मंडल का सबसे बड़ा आनलाइन सट्टा किंग है। सट्टे की आड़ में उसने बड़ा कारोबार खड़ा कर रखा है। आरोपियों ने धोखाधड़ी कर कई लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। नितिन कुमार का आरोप है कि रितेश उर्फ पारो के आनलाइन सट्टे में उसका भाई मर्चेंट नेवी अफसर और ज्वैलरी व कपड़ों का कारोबार करने वाले भाई की मिलीभगत है।
Published on:
28 May 2024 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
