2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली
दंगल में पहलवानों के दांव पेंच देख दंग रह गए दर्शक- देखें वीडियो
Play video

दंगल में पहलवानों के दांव पेंच देख दंग रह गए दर्शक- देखें वीडियो

पहलवानों की लड़ाई देखने के लिए हजारों की तादात में दर्शक भी जोगीनवादा के दंगल में पहुंचे जहाँ पर वो पहलवानों के दांव पेंच देख दंग रह गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 20 Oct 2018, 5:25 PM IST

बरेली। पुरानी परम्पराओं को जीवित रखने के लिए जोगी नवादा में पिछले 30 सालों से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हर साल भारत के कई प्रदेशों से आने वाले पहलवान हिस्सा लेते है। सात दिन चली इस दंगल प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ ही महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। इस बार दंगल में करीब 100 पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों की लड़ाई देखने के लिए हजारों की तादात में दर्शक भी जोगीनवादा के दंगल में पहुंचे जहाँ पर वो पहलवानों के दांव पेंच देख दंग रह गए।

मिलती है इनामी राशि

दंगल में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने अपने दांव दिखाए। राष्ट्रीय दंगल आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू गिरधारी ने बताया कि इस दंगल में देश भर के पहलवान बरेली के अखाड़े में आते है और कुश्ती लड़तें है । कुश्ती में विजयी पहलवान को इनामी राशि देकर सम्मानित और पुरुस्कृत किया जाता है। इस दंगल में हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों के पहलवान आते है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश