बरेली

रंगीन मिजाज सिपाही के घर सजती थी महफिल, घरवाली से बनवाता था पैग, बाहर वाली से लड़ाता था इश्क

बरेली। शादी के बाद सिपाही अपनी पत्नी से दोस्तों के लिए पैग बनवाने लगा। ड्यूटी जाने की बात कहकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था। पत्नी ने जब मोबाइल चेक किया तो हकीकत सामने आ गई। सिपाही की प्रेमिका से एक बेटी भी है। ननद और ननदोई भी परेशान करते थे। पीड़िता ने भोजीपुरा थाने में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

2 min read
May 26, 2023

मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है आरोपी

भोजीपुरा के एक ग्राम निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी 26 फरवरी 2023 को सीबीगंज के जौहरपुर निवासी अनुराग गुप्ता से हुई थी। उसके पति अनुराग गुप्ता पुलिस में है और मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। उसकी शादी विपक्षी के मामा कैलाश चंद्र गुप्ता ने करवाई थी। घर में सास-ससुर नहीं है। घर में ननदो की मौजूदगी बनी रहती थी। ननद डौली उर्फ कुसुम पत्नी राजू गुप्ता निवासी मिलक (रामपुर) और ननद मधु गुप्ता पत्नी विवेक निवासी पटपटागंज (बदायूं) का दखल रहता था। इन सब ने मिलकर उनका उत्पीड़न शुरू किया।

दहेज में मांगे 50 लाख, विरोध पर पीटा

ननदो ने कहा कि तेरे मायके वालों ने पुलिस वाले से शादी कराई है। 50 लाख देना चाहिए था। महिला ने बताया कि पति ने ग्रीन सिटी कॉलोनी इज्जतनगर में एक मकान बनवा रखा है। उनके पति के दोस्त राजेंद्र फौजी, आजाद सिपाही और सिपाही पिंकू ने जीना मुश्किल कर दिया है। वह जब भी घर आते तो कहते कि हमारे खातिर शराब के पैग बना कर दो। शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उनके पति अक्सर ड्यूटी के बहाने गायब रहते है। उनके मोबाइल में देखा तो पता चला कि उनके पति ने पीलीभीत के खुदागंज निवासी खुशबू से प्रेम संबंध है। उस पर तनख्वाह लुटाता है। उससे एक बेटी भी पैदा की है। अपना समय वहां खर्च करता है।

सिपाही ने खर्च देना किया बंद तो पत्नी ने प्राइवेट नौकरी करना शुरू की

पीड़िता ने बताया कि जब भी पति, ननंद और नंदोई एक साथ इकट्ठा होते हैं तब वह मारपीट करते हैं। पति अपने आवारा दोस्तों से धमकी दिलाता था। कहता है कि पुलिस वाला हूं मेरा तू कुछ नहीं कर पाएगी। महिला ने बताया कि उसके पति का आचरण इतना खराब है कि उसने अपने सगे भाई से भी रिश्ते खराब हैं। उसका पति बात बात पर तलाक देने की धमकी देकर दूसरी शादी करने की बात कहता था। महिला ने बताया कि गृहस्थी चलाने को वह प्राइवेट नौकरी कर रही है। क्योंकि उसका पति उसे खर्च के लिए रुपये तक नहीं देता है। 1 मार्च 2023 से अपने माता पिता के घर रह रही है। भोजीपुरा पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Published on:
26 May 2023 02:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर