जब एडीजी ने बुधवार को श्याम सिंह से सम्पर्क किया तो उसने अपने वरिष्ठ अफसर कुशल सिसोदिया से बात कराई। उन्होंने बताया की आपका सामान चेन्नई आ गया है शिप पर लोड हो गया है उन्हें शाम तक बताने को कहा गया। इस बीच उनके मोबाइल पेटीएम का सन्देश आया कि जिसमे बताया गया कि उनके कुरियर पार्टनर ने बताया कि आपने डिलीवरी लेने से मना कर दिया है। इस बात को लेकर एडीजी ने कोतवाली में पेटीएम और गति कंपनियों के अफसर श्याम सिंह और कुशल सिसोदिया अदि के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गीतेश कपिल ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा रही है।