20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से धधका गोदाम, एक घंटे तक चला रेस्क्यू, मची अफरा-तफरी

सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह अंकुर पेंट फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। करीब 11 बजे लगी इस आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह अंकुर पेंट फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। करीब 11 बजे लगी इस आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। गोदाम में बड़ी संख्या में पेंट से भरे ड्रम रखे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते लपटें ऊंची उठने लगीं और आसपास की फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल और फैक्ट्री टीम की संयुक्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। साथ ही बीएल एग्रो ऑयल की फायर टीम ने भी मोर्चा संभाला। कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए लगभग एक घंटे तक लगातार अभियान चलाना पड़ा।

रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अग्नि सुरक्षा मैनेजर जय नारायण सिंह के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया गया। टीम में सीनियर सुपरवाइजर शोभित कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, प्रमोद कुमार यादव, लीडिंग फायरमैन प्रवीण कुमार यादव और कर्मवीर सिंह शामिल रहे। फायरमैन कृष्णा यादव, हिमांशु, आनंद, मनीष शर्मा, विशाल, देवेश कुमार और टिंकू समेत अन्य कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

नुकसान का आकलन जारी, टली बड़ी अनहोनी

आग की इस घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग