20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के बरेली में मेडिकल संचालक ने खुद को मारी गोली, घर में खून से लथपथ मिला शव, शादी में गया था परिवार

आंवला थाना क्षेत्र के श्रीराम विहार कॉलोनी में रविवार देर शाम एक मेडिकल संचालक द्वारा घर के अंदर खुद को गोली मार लेने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के श्रीराम विहार कॉलोनी में रविवार देर शाम एक मेडिकल संचालक द्वारा घर के अंदर खुद को गोली मार लेने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान पंकज सिंह के रूप में हुई है। उनके ममेरे भाई आशीष ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य फरीदपुर क्षेत्र के लोंगपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उस समय पंकज घर पर अकेले थे। परिजनों के मुताबिक, उन्हें किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी।

कमरे में खून से लथपथ मिले, अस्पताल में घोषित मृत

शादी से लौटने पर जब परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो पंकज खून से लथपथ हालत में पड़े थे। यह देख परिवार के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि पंकज की पत्नी भी उसी शादी समारोह में गई हुई थी। पंकज अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

मेडिकल स्टोर से चलता था घर, वजह स्पष्ट नहीं

परिजनों के अनुसार पंकज सिंह स्थानीय स्तर पर मेडिकल स्टोर संचालित करते थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका कहना है कि पंकज सामान्य जीवन जी रहे थे और किसी प्रकार के तनाव या विवाद की जानकारी नहीं थी। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग