2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंट्रल जेल में बंद रहे कुख्यात अपराधी राका की फोटो वायरल, लिखा…मशहूर होने का शौक नहीं, बस गुरूर तोड़ना है

बरेली। बरेली सेंट्रल जेल में बंद रहे कुख्यात अपराधी समीर उर्फ राका की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये फोटो सेंट्रल जेल की बताई जा रही है, जिससे फिर जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पोस्ट में लिखा मशहूर होने का शौक नहीं, बस गुरूर तोड़ना है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

2 min read
Google source verification
central_jail.jpg

चश्मा पहनकर टशन दिखाते फोटो वायरल

राका का जेल में चश्मा पहनकर टशन दिखाते हुए फोटो वायरल हो रही है। लिखा है कि मशहूर होने का शौक नहीं, बस कुछ लोगों का गुरूर तोड़ना है। फोटो जेल की संवेदनशील बैरक का बताया जा रही है। बैरक में रखे मोटे गद्दे व तकिया भी हैं। बताया जा रहा है जेल में मोटी रकम लेकर समीर को फोन व इस तरह की सुविधा दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि समीर फोन का इस्तेमाल रंगदारी वसूलने के लिए करता होगा। डीजीपी समेत अन्य अफसरों को टैग करके लिखा गया है कि राका अपनी हाई सिक्योरिटी बैरक की फोटो खिंचवाकर रौब झाड़ रहा है। फोटो खींचने के लिए मोबाइल का उपयोग किया गया होगा। सवाल उठाया गया है कि क्या इन अपराधियों को जेल के अंदर मोबाइल की सुविधा दी जा रही है। रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे की गई पोस्ट पर शाम ढले तक कोई रिप्लाई नहीं आया था।

11 और 13 मार्च को अपलोड हुईं तस्वीरें

मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर पता लगा है कि जेल से बाहर निकलने के दिन 11 मार्च और 13 मार्च को फोटो अपलोड किए गए हैं। माना जा रहा है कि राका ने फोटो पहले ही खिंचवा लिए थे। राका के साथ ही उसका मोबाइल फोन भी बाहर आया और स्टाइल दिखाने को ही इन्हें अपलोड कर दिया। बाद में किसी तरह ये वायरल हो गए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले 11 मार्च को राका की जमानत हो चुकी है। ये फोटो उसने कब खिंचवाए और वायरल हुए इसकी गहनता से जांच की जा रही है। प्रकरण में जिसका भी दोष होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी जेल कुंतल किशोर ने बताया कि मामला संज्ञान में है, कोई दोषी नहीं बचेगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग