26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहार से पहले पुलिस अलर्ट… डीआईजी ने चार जिलों का परखा रिपोर्ट कार्ड, हत्या-लूट पर जीरो टॉलरेंस की दो टूक

होली से पहले बरेली रेंज में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे की बड़ी बैठक हुई। क्षेत्रीय कार्यालय में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने चार जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ मैराथन समीक्षा की और साफ कहा अपराध पर जीरो टॉलरेंस होगा।

2 min read
Google source verification

बरेली। होली से पहले बरेली रेंज में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे की बड़ी बैठक हुई। क्षेत्रीय कार्यालय में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने चार जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ मैराथन समीक्षा की और साफ कहा अपराध पर जीरो टॉलरेंस होगा। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अफसरों से सीधे जवाब-तलब किया गया।

बैठक में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, गोकशी, धर्मांतरण और साम्प्रदायिक संघर्ष जैसे गंभीर मामलों की एक-एक कर समीक्षा हुई। लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने, माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और निरोधात्मक कदम तेज करने के निर्देश दिए गए। साफ संदेश दिया गया कि बड़े अपराधों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

ऑपरेशन कन्विक्शन और क्लीन पर कसावट

चल रहे अभियानों, ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन त्रिनेत्र की प्रगति भी जांची गई। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रयासों की समीक्षा हुई। महिला बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा मिशन शक्ति केंद्रों की सक्रियता पर जोर दिया गया। साइबर हेल्प डेस्क की कार्यशैली और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर विशेष चर्चा हुई। अफसरों को साफ निर्देश दिए गए कि साइबर अपराध में तेजी से कार्रवाई हो। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और उच्चाधिकारियों से आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अनिवार्य किया गया। लंबित विभागीय जांचों को भी जल्द पूरा करने को कहा गया।

भर्ती परीक्षा पर पैनी निगाह, होली पर सुरक्षा का फुल प्लान

आगामी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, चेकिंग और निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। वहीं आगामी त्योहार होली को लेकर पुलिस ने अभी से कमर कस ली है। सभी होलिका दहन स्थलों का चिन्हांकन, विवादित जगहों का भ्रमण और पीस कमेटी की बैठकें कराने के निर्देश दिए गए। जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा घेरा मजबूत करने, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और रंग खेलते समय पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा गया।

अवैध शराब माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, आबकारी विभाग से तालमेल बनाकर कार्रवाई करने और अराजक तत्वों को पहले से चिन्हित कर सख्ती बरतने के आदेश दिए गए। साफ संकेत दिया गया है कि त्योहार पर खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक के आखिर में डीआईजी ने दो टूक कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। आने वाले दिनों में मैदान में काम दिखना चाहिए, सिर्फ आंकड़े नहीं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग