
बरेली। शाही कस्बे में हुई 25 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज अंदाज में खुलासा कर दिया। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। मौके से तमंचे और तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में एक सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार बैंसला के मुताबिक पुलिस टीम रात में इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि शातिर चोर इमरान अपने साथी के साथ चोरी के जेवर बेचकर मिली रकम लेकर मोटरसाइकिल से दिल्ली भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बीएसएनएल चौराहे के पास जाल बिछा दिया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया तो दोनों भाग खड़े हुए। शाही-मिर्जापुर रोड पर श्मशान के पास कच्चे रास्ते में उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें इमरान के दाहिने पैर में गोली लग गई।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल इमरान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तलाशी में आरोपियों की जेब से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। कुल तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने शाही कस्बे में हुई 25 लाख रुपये की चोरी कबूल कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Updated on:
26 Feb 2026 01:20 pm
Published on:
26 Feb 2026 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
