4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, मुख्यमंत्री को लेकर कही ये बड़ी बात

संभल हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने जा रहे बरेली के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो सभी धरने पर बैठ गए।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। संभल हिंसा में मारे गए युवकों के परिजनों से मिलने जा रहे बरेली के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो सभी धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

सीएम योगी को छोड़ देना चाहिए पदः केबी त्रिपाठी

आवास विकास स्थित कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी का कहना है कि संभल में जो हुआ, उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं। उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि पांच युवकों की मौत पर उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

पुलिस ने सभी को सुबह ही कर लिया नजरबंद

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला का कहना था कि दोपहर 12 बजे रवानगी का समय था लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे से ही हमारे घर पर पुलिस पहुंच गई और जाने नहीं दिया। हमारा मकसद वहां जाकर देखना है कि वहां क्या हुआ था। पीड़ित परिवार के परिजन का हाल क्या है इसको भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शांतिपूर्ण तरीके से वहां जाएंगे। इस दौरान महेश पंडित, राज शर्मा समेत दर्जन भर कांग्रेसी मौजूद रहे। आखिर में बातचीत के बाद कांग्रेसियों का संभल जाने का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।