7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन महिलाओं को हुनर से मिलेगी पहचान

महलिलाएं भी अब स्वरोजगार की तरफ आगे बढ़ रही हैं। इसें उनके सहायक सिद्ध हो रही है रधान मंत्री कौशल विकास मिशन योजना।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Apr 20, 2016

Prime Minister

Skill Development Mission

आगरा।
युवाओं को हुनरमन्द बनाने और स्किल्ड भारत के निर्माण के मक़्सद से शुरू की गई प्रधान मंत्री कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत बरेली में 60 महिलाओं को प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है।


काम सीखकर स्वरोज़गार की ओर बढ़ने का उत्साह

इस योजना में ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं की आंखों में सुनहरे कल के सपने हैं। 120 दिन तक हाथ की बेहतरीन कारीगरी सीख कर ये महिलाएं अब अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहती हैं। इन बेरोज़गार महिलाओं में इस ट्रेनिंग के बाद कुछ करने की चाह पैदा हुई हुई है, जो इस योजना को सार्थक बनती है।


सीखने को है बहुत कुछ

कौशल विकास मिशन के तहत सीखने के लिए बहुत कुछ है पर बरेली जिला केन और बैम्बू के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इसलिए यहां केन और बैम्बू चुना गया है। यहां यह महिलाएं चटाई बनाना,बेंत का फर्नीचर, टोकरी बनाना सीख रही हैं ताकि यह भी अपने परिवार को चलाने में मदद कर सकें।


परीक्षा की कसौटी

मिशन के तहत चार माह का प्रशिक्षण लेने के बाद इन सभी को लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा से गुज़ारना पड़ता है, उसके बाद इन्हें स्किल्ड लेबर का का सर्टिफिकेट दिया जाता है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद इन महिलाओं को सरकार लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराती है।