19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम पर बचपन का फोटो किया शेयर

सिटी स्टेशन रोड पर आज भी प्रियंका चोपड़ा के पिता का मकान है। यहाँ पर प्रियंका चोपड़ा के बचपन की जुडी तमाम यादें मौजूद हैं।

2 min read
Google source verification

बरेली। अपनी अदाकारी का लोहा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी मनवाने वाली फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता को याद कर भावुक हो गईं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपने बचपन का फोटो शेयर किया है जिसमे प्रियंका चोपड़ा एक पेड़ पर बैठी और उनके पिता कर्नल अशोक चोपड़ा पेड़ की टहनी को पकड़ कर खड़े हैं। अपने पिता को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर की लिखा है कि 6 years. Seems Like just yesterday we lost you..I miss you Dad. Inexplicably. प्रियंका की इस फोटो पर उनके पति निक जोनस के साथ तमाम उनके फैंस ने कमेंट किए हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के बचपन का काफी समय बरेली में गुजरा है और उनका बरेली में आज भी मकान है।

पिता के काफी करीब थी प्रियंका

सभी जानते है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के काफी करीब थी। अशोक चोपड़ा का निधन 2013 में हुआ था। पिता के निधन से प्रियंका को गहरा सदमा लगा था। वो अक्सर अपने पिता की बात करती है और उन्होंने अपने हाथ पर डैडी लिटिल गर्ल' का टैटू भी बनवा रखा है।

बरेली में भी हैं यादें

प्रियंका चोपड़ा की तमाम यादें अभी भी बरेली में मौजूद हैं। सिटी स्टेशन रोड पर आज भी प्रियंका चोपड़ा के पिता का मकान है। यहाँ पर प्रियंका चोपड़ा के बचपन की जुडी तमाम यादें मौजूद हैं। मकान के अंदर प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता की तमाम तस्वीरें अभी भी लगी हुई हैं।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग