4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माय लव लिखकर किशोरी के फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाए, मुकदमा

इज्जतनगर में माय लव लिखकर किशोरी के फोटो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
000.jpg

किशोरी के पिता को दी जान से मारने की धमकी

बरेली। इज्जतनगर के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि गांव के मो नईम ने उनकी 17 साल की बेटी का फोटो अपने मोबाइल में खींच लिया। उसने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर किशोरी का फोटो लगाया और कैप्शन में माय लव लिखा। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने मो नईम के पिता इशाक व भाई मो कय्यूम से शिकायत की। इस दौरान आरोपियों ने किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वह ऐसे ही फोटो वायरल करेंगे।

बेटी के साथ अनहोनी होने की जताई आशंका

किशोरी के पिता से आरोपियों ने यह तक कह दिया कि जब चाहे वह किशोरी को रास्ते में घेरकर कुछ भी कर सकते है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। किशोरी के पिता ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है।